Rajasthan Hidden Places: राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां सालाना लाखों सैलानी घूमने पहुंचते हैं। रेगिस्तान के बीच स्थित राजस्थान के कई गांव आज भी पर्यटकों के लिए प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। जयपुर, उदयपुर व जैसलमेर क्षेत्र में हजारों सैलानी देश-विदेश से यहां की ऐतिहासिक जगहों और इनके बारें में जानने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इन्हीं जगहों में से एक है जोधपुर का ओसियां शहर जिसके बारे में काफी कम लोगों का पता हैं। यदि आप भी गर्मियों में यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको ओसियां की शानदार जगहों के बारे में विस्तार से बताएगें।
"राजस्थान का खजुराहो"
राजस्थान का खजुराहो कहा जाने वाले जोधपुर का यह खूबसूरत शहर गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस शहर को पत्थरों का शहर भी कहा जाता है। यहां ज्यादातर लोग ऊंट सवारी करने आते हैं। रेगिस्तान में सैलानी जीप सवारी करते व मजेदार एक्टिविटी करते हुए नजर आते है। यहां आपको कई रेगिस्तानी जानवर भी देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Ancient Heritage Conservation Committee: नगर निगम भरतपुर के आयुक्त का माला पहनाकर किया सम्मान, सभी कार्यकर्त्ता रहे मौजूद
यहां के प्राचीन मंदिर
शहर की खूबसूरती यहां के मंदिरों में दिखाई पड़ती हैं। यहां कुल 21 छोटे बड़े प्राचीन मंदिर है। इन प्राचीन मंदिर के कारण इसे राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है। यह स्थान इतिहासकारों के लिए भी सबसे अच्छी है। यहां आपको भगवान शिव, विष्णु, सूर्य, पीपल माता व कुबेर मंदिर देखने को मिल जाएगें।
कातन बावड़ी
यहां आप मंदिरों के अलावा कातन बावड़ी का भी दीदार कर सकते हैं। यह शहर के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों सैलानियां घूमने आते हैं। कुछ साल पहले बावड़ी के आसपास काफी गंदगी हुआ करती थी, लेकिन पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इसे साफ कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाया गया है। यदि आप यहां आने का विचार कर रहे हैं तो यहां ऊंट की सवारी करना न भूलें। ओसियां की ऊंट की सवारी काफी प्रसिद्ध है। साथ ही आप जीप में बैठकर भी शहर का नजारा देख सकते हैं।