Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में सुधार के मद्देनजर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। लेकिन, चांदी 1,000 रुपए सस्ती होकर इस साल पहली बार दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम के बिक गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 29.10 डॉलर बढ़कर 4,037 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 0.286 डॉलर की तेजी से 54.235 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है। लेकिन, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से कुछ समर्थन भी मिल रहा है। इस तरह सोना फिलहाल तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के बीच फंसा है। एआई कंपनियों के ऊंचे मूल्यांकन और निवेश पर रिटर्न को लेकर चिंताओं के कारण निवेशक सरकारी बॉन्ड की ओर रुख कर रहे हैं।
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि पिछले दिनों कीमत में आई गिरावट के बावजूद ग्राहकी अभी थोड़ी कमजोर है, क्योंकि उपभोक्ताओं कीमत में और कमी का इंतजार कर रहे हैं। इसबीच, चांदी अपने उच्चतम स्तर चार लाख रुपए से 50 फीसदी घटकर दो लाख रुपए किलो रह गई। इस साल 29 जनवरी को जयपुर में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम और सोना 1.84 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।
जानें सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव
चांदी (999) 200 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,530, 22 कैरेट सोना जेवराती 13,370, 18 कैरेट जेवराती सोना 1,1340 और 14 कैरेट जेवराती सोना 9,010 रुपए प्रति ग्राम।






