rajasthanone Logo
Bhilwara Tourism: राजस्थान के भीलवाड़ा में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। एकबार घूमने जाने से पहले इनके बारे में जरूर जान लें।

Bhilwara Tourism: भारत में राजस्थान का सबसे छोटा सा शहर भीलवाड़ा बहुत ही प्रसिद्ध माना जाता है। यह शहर अपने कपड़े के उद्योग के लिए जाना जाता है। इसे राजस्थान का सबसे पूराना शहरों में से एक माना जाता है यह लगभग 900 साल पूराना‌ शहर माना जाता है। ‌अगर आप भी इस शहर को एक बार यात्रा करने का सोच रहा है तो यात्रा करने से पहले यहां से जुड़ी जानकारियां को जान लें। ताकि इसे जुड़ी जानकारी आपके यात्रा को और भी ज्यादा आनंदमय बना दें।

बता दे की इस शहर में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केंद्र यहां के मंदिरें, किस्से- कहानियां और पौराणिक संस्कृति को माना जाता है। इस छोटे‌ से शहर में घूमने के बहुत सारे खुबसूरत जगहें है। जो लोगों को अपनी ओर खींचता हैं। वहीं इस शहर के लिए यह भी कहा जाता हैं कि भील जनजाति ने इस शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था, इसी वजह से इसे भीलबाड़ा के नाम से भी लोग जानते हैं।

भीलवाड़ा के प्रमुख पर्यटक‌ स्थल

बदनोर फोर्ट

अगर आप भी राजस्थान के छोटे क्ष शहर के सैर करना चाहते हैं तो यहां के बदनोर फोर्ट एक बार जरूर जाएं। यह घूमने का सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। बदनोर फोर्ट एक छोटी सी पहाड़ी पर सात मंजिलें में स्थित है जो इसे सबसे खास बनाता है। इस किले की वास्तुकला मध्यकालीन भारत को दर्शाता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से हजारों के संख्या में आते हैं। 

क्यारा के बालाजी मंदिर

भीलबाड़ा के सबसे फेमस स्थलों में एक है क्यारा के बालाजी मंदिर जो की पवन पुत्र हनुमान जी महाराजा को समर्पित हैं। यह पर्यटकों के लिए आकर्षित मंदिर  माना जाता है। क्यारा के बालाजी के दर्शन करने के साथ साथ इसी जगह पर पर्यटक यहां के अन्य मंदिर बीदा के माताजी मंदिर, पटोला महादेव मंदिर, घाट रानी मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर जैसे अन्य स्थानों पर भी जा सकते हैं, क्योंकि ये सब मंदिर सक्यारा के बालाजी के पास में ही स्थित है। 

हरणी महादेव मंदिर

हरणी महादेव मंदिर भीलवाड़ा के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है जो की पहाडो़ से घिरे होने के वजह से लोगों के बीच और भी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह मंदिर भीलवाड़ा से 8 किलोमीटर दूर स्थित है जिसे यहां के  डारक परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया था। यह एक शिव मंदिर है। यहां की मान्यता लोगों में ज्यादा प्रचलित है।

गायत्री शक्ति पीठ 

 राजस्थान के धार्मिक स्थलों में एक है गायत्री शक्ति पीठ मंदिर। जो देवी शक्ति पीठों में से एक है। यह भीलवाड़ा के सती हिंदू धर्म की महिला प्रमुख और शक्ति संप्रदाय के मुख्य देवी के रूप में जानी जाती हैं। यह मंदिर भीलवाड़ा शहर में बस स्टैंड के पास स्थित है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आतें है। यह उत्तरी भारत के प्रमुख मंदिरों के रूप में भी जाना जाता है। 

भीलवाड़ा में बहुत सारे धार्मिक स्थान है जो राजस्थान के सबसे अधिक धार्मिक स्थलों वाले शहर में से एक है। इस शहर में तिलस्वा महादेव मंदिर, गणेश मंदिर दर्शन, चामुंडा माता और बागोर साहिब गुरुद्वारा  जैसे कई मंदिरें स्थित है। इसके साथ साथ इस शहर में मिनाल वॉटरफॉल, त्रिवेणी चौराहा भी है जो घूमने के लिए बहुत ही फेमस माना जाता। अगर आप राजस्थान के आने का सोच रहे हैं तो इस शहर में एक बार जरूर घूमने के दिए आएं और यहां के धार्मिक स्थलों के साथ साथ यहां के किला भी घूमें।

5379487