rajasthanone Logo
Ranthambore Tourism: अगर आप रणथंभौर घूमने का बना रहे हैं प्लान को ऐसे में जानें जंगल सफारी की बुकिंग और जरूरी नियम।

Ranthambore Tourism: अगर आप जंगल सफारी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में आप रणथंभौर नेशनल पार्क जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए सितंबर से नवंबर तक का समय परफेक्ट होता है। इस दौरान मानसून के बाद हल्की ठंडक रहती है। बारिश की वजह से जंगल का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इस दौरान आपको हरियाली भी देखने को मिल सकती है।

अगर आपको जंगल सफारी, नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद है, तो इस बार आप रणथंभौर नेशनल पार्क को अपनी ट्रिप लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस जगह के बारे में हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी बताएंगे।

यहां जाने के लिए अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप राजस्थान वन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सफारी बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद यहां पर आपको कैलेंडर दिखाई देगा, जिसमें आपको ट्रैवल डेट सेलेक्ट करनी है। अपनी मुताबिक डेट सेलेक्ट करने के बाद सफारी की शिफ्ट सेलेक्ट करें। इसके बाद बुकिंग से पहले यह भी चेक कर लें कि सीट उपलब्ध है या नहीं।

फिर आपको जिप्सी का सिलेक्शन करना होगा। इसके बाद फॉर्म में अपनी डिटेल्स डालें और पेमेंट करने से पहले डेट, सफारी शिफ्ट, गाड़ी और यात्रियों की संख्या को एक बार फिर से चेक कर लें। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं, तो पेमेंट सफल होने के बाद सफारी बुकिंग की रसीद को सेव कर लें। टिकट का स्क्रीनशॉट या फिर PDF फोन में सेव कर लें।

वहीं, जिस दिन आप सफारी के लिए जाएं, उस दिन अपना पहचान पत्र ले जाना न भूलें। आपको बता दें कि यहां जाने के लिए जिप्सी सफारी का खर्च लगभग 2,300 रुपये प्रति व्यक्ति बताया जाता है। वहीं, यहां सफारी का समय सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक और शाम 3:00 बजे से 6:30 बजे तक बताया जाता है।

5379487