RPSC Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा प्रदेशभर में दो पारियों में आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8 नवंबर से परीक्षा जिला और 12 नवंबर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 9 से 12 बजे तक क्वेश्चन पेपर फर्स्ट (जनरल स्टडीज) और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रश्न-पत्र द्वितीय (सोशल वर्क, लॉ) की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 8 नवंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र 12 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिएओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और पहचान संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के लिए निर्धारित समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। देरी से पहुंचने पर तलाशी और अन्य जरूरी चीजों में समय लग सकता है और ऐसे में परीक्षा छूट सकती है।
आधार कार्ड या फोटोयुक्त आईडी कार्ड जरूरी
परीक्षा सेंटर पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर जाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड साथ ले जा सकते हैं। आईडी कार्ड पर रंगीन और लेटेस्ट स्पष्ट फोटो होना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है। ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड के अभाव में परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
दलालों और ठगों से सावधान रहने की अपील
आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में नहीं आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर यदि कोई रिश्वत मांगता है या किसी तरह का लालच देता है तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित जांच एजेंसी और आयोग के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें।
आयोग के कंट्रोल रूम नंबरः
- 0145-2635200
- 0145-2635212
- 0145-2635255







