rajasthanone Logo
Rajasthan Electricity: दीपावली पर बिजली की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए हर GSS पर इंजीनियर तैनात रहेंगे। वहीं 40 जगहों पर विशेष टीमें अलर्ट की गई हैं।

Rajasthan Electricity: दीपावली पर बिजली सप्लाई जारी करने के लिए नई पहल की गई है। आपको बता दें कि हर जीएसएस पर इंजीनियर्स द्वारा नजर रखी जाएगी। इसके लिए अजमेर डिस्कॉम ने स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। आपको बता दें कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आम जनता भी इनसे सीधा कॉन्टेक्ट कर सकती है।

अजमेर डिस्कॉम ने इंजीनियरों की लगाई स्पेशल ड्यूटी

वही, अधीक्षण अभियंता (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर) जी. एस. मीणा ने बताया कि अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, श्रीनगर, भिनाय, रूपनगढ़, अरांई, पुष्कर, सराधना, केकड़ी, सावर एवं सरवाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के जीएसएस पर इन अधिकारियों को हर दिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक निगरानी एवं आवश्यक समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खराब ट्रांसफॉर्मर तुरंत बदले जाएंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरउपभोक्ता एवं आमजन अजमेर डिस्कॉम के टोल फ्री नंबर 18001806565 पर कॉल करके भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। वहीं दीपावली पर अजमेर शहरवासियों को बिना रुकावट के बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर अजमेर द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए शहर के 40 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- Traffic Advisory 2026: जोधपुर में दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 जवान संभालेंगे मोर्चा; जानें कहां रहेगा रूट डायवर्जन

किसी भी ट्रांसफॉर्मर (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) के खराब होने की स्थिति में तुरंत बिजली सप्लाई बहाल करने के उद्देश्य से प्रत्येक जोन में एक मोबाइल डीटी की व्यवस्था की गई है।

5379487