rajasthanone Logo
Traffic Advisory 2026: जोधपुर में 6 से 11 नवंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। वहीं भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नई सड़क से घंटाघर तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

Traffic Advisory 2026: त्योहारी सीजन और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। बता दें कि 6 से 11 नवंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। DCP शहीन सी ने बताया कि त्योहार के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए रूटीन जाब्ते के अलावा पुलिस लाइन और होमगार्ड से 250 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। ये जवान शहर के मुख्य चौराहों और भीतरी बाजारों में तैनात रहेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए नई सड़क से घंटाघर तक के क्षेत्र को पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य बाजारों में वाहनों की आवाजाही रोककर पैदल यात्रियों को जाम से राहत देना है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक ट्रक, ट्रेलर, मिक्सर, डंपर, स्लीपर और अन्य भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध रहेगा।

रोडवेज और बाहरी शहरों से आने वाली बसों के लिए रूट तय

रोडवेज बसें: सर्किट हाउस से आर्मी तिराहा, रसाला ब्रिज और पावटा चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंच सकेंगी।

नागौर, बीकानेर और फलौदी से आने वाली बसें व भारी वाहनः मंडोर नाका से सुरपुरा, आंगणवा, माता का थान, सारण नगर ब्रिज, कालवी प्याऊ और आर्मी तिराहा के रास्ते आवागमन करेंगे।

दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन

त्योहारी सीजन के साथ जोधपुर में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ी हुई हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भीतरी शहर के ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने गूगल मैप के साथ समन्वय किया है। अब गूगल मैप पर ऐसे वैकल्पिक रूट अपडेट किए गए हैं, जिनसे पर्यटकों के वाहन भीतरी शहर में प्रवेश करने के बजाय बाहरी रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। DCP शहीन सी ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और बाजारों में खरीदारी के लिए निजी वाहनों के बजाय अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। इससे बाजारों में वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

5379487