rajasthanone Logo
October Travel: अगर आप अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जयपुर की ये 5 जगहें जरूर करें एक्सप्लोर।

October Travel: जयपुर राजस्थान का एक ऐसा शहर है, जहां आपको इतिहास, किले, मार्केट और मजेदार खाना सभी एक साथ मिल जाते हैं। यहां गर्मी के समय मौसम काफी ज्यादा गर्म होता है, वहीं अक्टूबर आते-आते मौसम सुहाना हो जाता है। ऐसे में यहां का माहौल काफी अच्छा होता है। इस मौसम में ज्यादा लोग घूमना पसंद करते हैं।

अगर आप भी इस महीने जयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस दौरान आप जयपुर के ऐतिहासिक किलों और महलों की आसानी से सैर कर सकते हैं। वहीं, सुहाने मौसम में आपकी ट्रिप और भी शानदार हो सकती है। जयपुर में आप लोकल मार्केट से लेकर शानदार खाना भी एंजॉय कर सकते हैं। आज हम आपको जयपुर की पांच बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

हवा महल
जयपुर की सबसे फेमस जगहों में हवा महल का नाम शामिल है। इसे पैलेस ऑफ विंड्स के नाम से भी जाना जाता है। इस खास इमारत में कई झरोखे और छोटी-छोटी खिड़कियां हैं, जो इसे बाकी इमारतों से अलग बनाती हैं। यहां से आपको जयपुर के समृद्ध इतिहास की झलक देखने को मिलती है। महल के अंदर आपको कई आकर्षक चीजें देखने को मिलेंगी।

नाहरगढ़ किला
अगर आप ऊंचाई से पूरे शहर का नजारा देखना चाहते हैं, तो इसके लिए नाहरगढ़ किला जरूर जाएं। यह जगह शाम के समय बेहद खूबसूरत लगती है। यहां से जयपुर शहर का शानदार दृश्य दिखाई देता है। सूर्यास्त देखने के लिए भी लोग इस जगह को काफी पसंद करते हैं।

जंतर-मंतर
जंतर-मंतर जयपुर की खास जगहों में से एक है। यहां कई खगोलीय यंत्र बनाए गए हैं, जिनसे खगोलीय गणनाओं और समय की जानकारी हासिल की जाती थी। अगर आपको इतिहास और विज्ञान में दिलचस्पी है, तो यह जगह आपके लिए काफी खास हो सकती है।

आमेर किला
जयपुर घूमने जाएं और आमेर किला न देखें, तो ट्रिप अधूरी मानी जा सकती है। यह शानदार किला अपनी भव्य वास्तुकला, महलों और खूबसूरत नक्काशी के लिए जाना जाता है। यहां से आसपास के पहाड़ी इलाके का शानदार नजारा भी देखने को मिलता है।

सिटी पैलेस
जयपुर का सिटी पैलेस भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां आपको राजघराने से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें, भव्य इमारतें और खूबसूरत वास्तुकला देखने को मिलती है। जयपुर के इतिहास और शाही विरासत को करीब से जानने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

अक्टूबर में क्यों जाएं जयपुर?
जयपुर घूमने के लिए अक्टूबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहाना रहता है। किले और महलों जैसी जगहों पर घूमना आसान हो जाता है। मानसून के बाद मौसम साफ रहने की वजह से नाहरगढ़ से शहर का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है। वहीं, गर्मियों में इन जगहों पर घूमना काफी मुश्किल हो जाता है। त्योहारों के कारण शहर के बाजारों में भी इस दौरान रौनक देखने को मिलती है।

5379487