rajasthanone Logo
RNC Registration: राजस्थान के हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि नर्सिंग भर्ती में आवेदन के अंतिम तिथि तक नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण प्रमाण-पत्र जरूरी नहीं है। आपको बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के बाद जो भी बाहरी राज्यों से नर्सिंग कोर्स करने वाले और उत्तीर्ण अभ्यार्थी हैं उनको सीधा अवसर भी मिल पाएगा।

RNC Registration: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की खबर आई है। बता दें कि अब आवेदन करते समय राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) का पंजीकरण प्रमाण-पत्र अनिवार्य नहीं होगा। अब इसमें बिना आरएनसी रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद जो बाहरी राज्यों से नर्सिंग कोर्स करने वाले और नए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आवेदन करने का सीधा अवसर मिल पाएगा। 

दरअसल, मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर एकलपीठ का आदेश बरकरार रखा और उसको पालन करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि यह मामला रायसिंहनगर निवासी सिमरजीत कौर का है । इनका 2023 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में चयन हुआ था जिसे बाद में रद्द कर दिया था। 

पंजीकरण अवैध घोषित 

आपको बता दें कि, सिमरजीत कौर के पास पंजाब नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीकरण था जो पंजाब नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल भर्ती की अंतिम तारीख तक के लिए मान्य भी था। पंजीकरण मान्य होने के कारण उनको दस्तावेज के सत्यापन के निर्देश दिए गए। निर्देश के मुताबिक, सिमरजती कौर ने आरएनसी पंजीकरण के लिए आवेदन किया। जब आवेदन की पहली चयन सूची के सामने आने से पहले 13 जनवरी 2024 को प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। इसके बाद भी उन्हें निदेशक, सीफू, ने अपात्र घोषित कर दिया था।

तीन माह के भीतर पंजीकरण का प्रावधान 

इस मामले को ध्यान में रखते हुए खंडपीठ में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता यशपाल खिलेरी ने तर्क के साथ कहा कि नियमों में जॉइनिंग के तीन माह के भीतर आरएनसी पंजीकरण प्रस्तुत करने का प्रावधान है। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि पर आरएनसी प्रमाण पत्र न होने पर चयन से वंचित नहीं किया जा सकता। वहीं, तर्क को सही समझते हुए खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। 

यह भी पढ़ें- Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट से विदेश जाना हुआ मुश्किल, 8 की जगह अब सिर्फ 5 शहरों के लिए सीधी उड़ानें

5379487