rajasthanone Logo
Jaisalmer Weather: जैसलमेर के मौसम को लेकर IMD ने चेतावनी जारी कर दी है। एक दिसंबर से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

Jaisalmer Weather: जैसलमेर का मौसम एक झटके में करवट बदलने वाला है। अभी तक जैसलमेर में ठंड का असर कुछ खास नहीं दिख रहा है, लेकिन सिर्फ एक सप्ताह में जैसलमेर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसका मतलब साफ है कि अगर आप जैसलमेर से हैं, तो आपकी मौज सिर्फ एक सप्ताह की बची है, इसके बाद आपको कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। जैसलमेर में इन दिनों मौसम का अलग ही मिजाज दिख रहा है। जहाँ सुबह-शाम सर्दी का असर है, तो दोपहर में धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है।

जानें कितना गिरेगा तापमान

बता दें कि आज जैसलमेर का दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को तापमान में गिरावट के बाद जैसलमेर में थोड़ी ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर से जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 29°C से घटकर 26°C पहुंच जाएगा और रात का तापमान 13 डिग्री से घटकर 11°C पहुंच जाएगा। इससे ठंड बढ़ जाएगी। जबकि 5 दिसंबर के बाद उत्तरी हवाओं के तेज होने से रात का पारा 7°C से 10°C तक गिरने और कड़ाके की सर्दी बढ़ने की संभावना है।

5379487