Jaipur News: दिल्ली में धीरे- धीरे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। दिल्ली में बढ़ती धुंध के साथ कोहरा भी छाया हुआ है। इस कोहरे का असर दिल्ली में लोगों के साथ -साथ फ्लाइटों पर भी पड़ रहा है। बता दें कि बढ़ती धुंध और कोहरे के कारण दिल्ली सहित आसपास के एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।
दिल्ली धुंध और कोहरे के कारण फ्लाइट्स डायवर्जन
दिल्ली में लगातार धुंध कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट एक बार फिर विमानों के लिए महत्वपूर्ण बनने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर और फरवरी के बीच कम विजिबिलिटी के कारण दूसरे एयरपोर्ट से डायवर्ट होकर आई 56 फ्लाइट्स ने जयपुर में ऑपरेशन किया था।
एयरपोर्ट प्रशासन ने की तैयारियां
वहीं, आगामी सर्दियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे नेविगेशन सिस्टम और ग्राउंड स्टाफ से जुड़ी सारी तैयारियां मजबूत कर ली हैं। कोहरे के कारण जब किसी एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग संभव नहीं होती, तो उसे जयपुर एयरपोर्ट डाइवर्ट किया जाता है। ऐसे में जयपुर की नेविगेशन और लाइटिंग सुविधाएं एक अहम भूमिका निभाती हैं।
कैट IIIrd सिस्टम क्या है
जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के दौरान विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक आफ के लिए कैट IIIrd इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और एडवास्ट वेदर ऑब्जर्वेशन सिस्टम उपलब्ध है। बता दें कि, ये सिस्टम खराब मौसम में पायलटों को विमान संचालन में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें - Atal Progressway: कोटा से छिन सकती है अटल प्रोग्रेस-वे की कनेक्टिविटी, अब लबान में जुड़ने का नया प्रस्ताव तैयार







