Bhilwara News: भीलवाड़ा करोड़ों युवा गांव और अलग-अलग शहरों से कोटा, जयपुर जैसे बड़े शहरों में क्वालिटी एजुकेशन, कोचिंग की तैयारी करते हैं। जिसमे भीलवाड़ा टॉप 10 बेस्ट शहरों में शामिल किया है। आपको बता दें कि, शिक्षा रैंकिंग के ये आंकड़े माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Secondary Education) द्वारा जारी किए गए हैं। इसमें भीलवाड़ा ने शैक्षणिक गुणवत्ता यानी एजुकेशनल क्वालिटी और विभागीय योजनाओं में अपना लोहा मनवाते हुए प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है।
भीलवाड़ा दूसरी बार टॉप 10 की लिस्ट में आया
जानकारी के लिए बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब भीलवाड़ा ने क्वालिटी एजुकेशन और बेहतर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया था, लेकिन इस बार 'टेक्सटाइल सिटी' ने अपने पिछले महीने के मुकाबले अपनी रैंकिंग में और सुधार किया है। इस साल भी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अक्टूबर 2026 की संयुक्त जिला और ब्लॉक रैंकिंग जारी की है। इसमें भीलवाड़ा ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आंकड़ों के अनुसार जहां सितंबर में यह जिला 10वें स्थान पर था, वहीं अब बढ़कर 9वें स्थान पर आ गया है। जिले का यह प्रदर्शन राज्य के औसत स्कोर 73.59 से 6.41 अंक बेहतर है। शाला दर्पण के 5 नवंबर 2026 तक के डेटा के आधार पर तैयार की गई ब्लॉक रैंकिंग में जिले के रायपुर ब्लॉक ने 91 अंक हासिल कर सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रदेश में इन जिलों ने किया टॉप
राजस्थान में इस रैंकिंग में सीकर 90 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि झुंझुनूं 86% दूसरे और कोटपूतली-बहरोड़ भी 86% तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस रैंकिंग में शिक्षा की गुणवत्ता सरकारी योजनाओं को लागू करने और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे स्टैंडर्ड्स के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया है।
यह भी पढ़ें- Jhalawar News: झालावाड़ में विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, अब स्कूलों में 1400 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती








