rajasthanone Logo
Poha Cutlet Recipe: बच्चों के नाश्ते में टेस्टी और क्रिस्पी पोहा कटलेट बनाएं। यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Poha Cutlet Recipe: बच्चों को लंच और ब्रेकफास्ट में हमेशा कुछ नया और टेस्टी खाने का मन होता है। अगर आपके बच्चे भी ऐसी जिद करते हैं या आप नाश्ते में क्या बनाएं, इसको लेकर सोच में पड़ी हैं, तो आप पोहा कटलेट ट्राई कर सकती हैं। पोहा कटलेट एक टेस्टी स्नैक्स है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है। इस टेस्टी स्नैक्स को बनाने में ज्यादा समय या मेहनत भी नहीं लगती। पोहा कटलेट स्वाद के साथ ही बनावट में भी बेहद आकर्षक होते हैं। इसे केवल नाश्ते में ही नहीं बल्कि पार्टी वगैरा में भी परोसा जा सकता है। आइए जानते हैं इससे बनाने का तरीका...

सामग्री

आपको 1 कप पोहा लेना है। 
दो मध्यम आकार के उबले आलू
1 कटी हुई प्याज
1 कटी हुई हरी मिर्च 
थोड़ी सी कटी हुई अदरक
4-5 कटा हुई हरी मिर्च
थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
स्वादानुसार नमक
बाइंडिंग के लिए 2-3 टेबल स्पून चावल का आटा या बेसन
तलने के लिए तेल
रेसिपी

पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पोहा अच्छी तरह से निचुड़ जाएगा। 
पोहा निचुड़ने के बाद उसे हल्का सा मसल लें, ताकि उसे आसानी से बाइंड किया जा सके।
अब उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें और उसमें धोकर मसल लिया हुआ पोहा मिला दें।
इसके बाद इसमें प्याज, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें या जिस आकार में चाहें वैसे तैयार कर लें। अगर मिश्रण चिपचिपा लग रहा है, तो इसमें चावल का आटा या बेसन डालकर बाइंड कर लें। 
अब कढ़ाई में तेल गर्म करके इन कटलेट्स को सावधानी से तेल में डालें। 
इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से भून लें।

5379487