rajasthanone Logo
Jaipur Flight News: अब हर दिन 144 फ्लाइट्स का मूवमेंट होंगे। वहीं मुंबई-दिल्ली समेत कई शहरों के लिए उड़ानें बढ़ेंगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Flight News: जयपुर से दिवाली के बाद हवाई सफर के विकल्प बढ़ने वाले हैं। एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें जयपुर से रोज औसतन 72 फ्लाइट रवाना होंगी और इतनी ही आएंगी। यानी एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 144 फ्लाइट मूवमेंट होंगे। अभी रोजाना औसतन 58 फ्लाइट आती और जाती हैं। नए शेड्यूल में सप्ताह में फ्लाइट मूवमेंट 811 से बढ़कर 1010 हो जाएंगे। यानी हर सप्ताह 199 मूवमेंट बढ़ेंगे, जो मौजूदा शेड्यूल से करीब 24.5% ज्यादा हैं। नया शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

मुंबई-दिल्ली समेत बड़े शहरों के लिए ज्यादा विकल्प

विंटर शेड्यूल में करीब 900 घरेलू साप्ताहिक फ्लाइट मूवमेंट प्रस्तावित हैं। लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों के फेरे बढ़ेंगे। जोधपुर और बीकानेर के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की योजना है। इससे राजस्थान के भीतर हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा समय विकल्प मिलेंगे।

जयपुर से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट मूवमेंट भी सप्ताह में 68 से बढ़कर 110 प्रस्तावित हैं। नवंबर से बैंकॉक की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन फिर शुरू होने की संभावना है। दुबई और मस्कट के लिए रोज उड़ान का विकल्प रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाइट बढ़ने के बावजूद जैसलमेर, वाराणसी, अमृतसर, धर्मशाला, आगरा और भोपाल के लिए सीधी उड़ान का प्रस्ताव नहीं है। इन शहरों के यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग का विकल्प चुनना होगा।

5379487