rajasthanone Logo
Homemade Mayonnaise: घर पर हेल्दी विकल्प वाली एगलेस मेयोनीज बनाएं। जानें इसे बनाने का आसान तरीका और स्टोर करने की ।

Homemade Mayonnaise: बहुत से लोगों को गार्लिक ब्रेड, सैंडविच, मोमो आदि के साथ मेयोनीज का टेस्ट काफी अच्छा होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको मेयोनीज पसंद आती है। हालांकि बहुत से लोग बाजार का बना हुआ मेयोनीज इसलिए खाना नहीं पसंद करते क्योंकि उन्हें डर होता है, कि मेयोनीज में अंडे पड़े हैं या वो साफ सफाई से नहीं बना। अगर आप भी इसी वजह से टेस्टी मेयोनीज नहीं खा पाते, तो अब आप घर पर आसानी से मेयोनीज बनाकर उसका आनंद ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट और बिना अंडे वाली मेयोनीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

मेयोनीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधा कप वेजिटेबल ऑयल लेना है। 
चौथाई कप सोया मिल्क लेना है।
आधा सम्मच चीनी
1 चम्मच सफेद सिरका
आधा चम्मच नमक लेना है।

कैसे तैयार करें टेस्टी मेयोनीज

सबसे पहले आपको एक बर्तन लेकर उसमें वेजिटेबल ऑयल और सोया मिल्क मिलाना है। अब इसे अच्छी तरह से ब्लेड करना है। आप चाहे तो इसे हाथ से भी मिल सकते हैं या फिर हैंड ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
इसके बाद आपको इसमें बाकी बचे इंग्रेडिएंट्स यानी आधा चम्मच शक्कर, आधा चम्मच नमक और एक चम्मच सिरका मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करना है। इसे मिलाने के लिए आप हैंड ब्लेंडर या किसी अन्य तरह के ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
आपको इसे तीन से चार मिनट तक अच्छी तरह से मिलाना है। इसके बाद आपकी वेज मेयोनीज बनकर तैयार हो जायेगी। 
अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में सोया मिल्क की जगह पर रेगुलर मिल्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन उसकी कंसिस्टेंसी सोया मिल्क के मुकाबले थोड़ी पतली रहती है। अगर आप रेगुलर मिल्क इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको ध्यान रखना होगा कि दूध ठंडा होना चाहिए। दूध जितना चिल्ड होगा मेयोनीज़ उतनी ही गाढ़ी बनेगी। इसे बनाकर आप एक हफ्ते तक फ्रिज में रख सकती हैं और सैंडविच, पिज्जा, बर्गर आदि में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है।

5379487