Bikaner Bus Fire: बीकानेर के नेशनल हाईवे-62 पर लालेरा और महाजन गांव के बीच मंगलवार रात करीब 1.30 बजे एक निजी बस के टायर में अचानक आग लग गई। वहीं, देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आपको बता दें कि सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी जोधपुर और नाथद्वारा का एजुकेशनल टूर पूरा करके लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि स्टूडेंट्स का सामान जलकर राख हो गया।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 1.30 बजे महाजन से लगभग 3 किलोमीटर आगे अर्जुनसर की तरफ द्वारकाधीश होटल के पास हुआ। बस सूरतगढ़ के एमआरएम स्कूल, निर्वाणा के स्टूडेंट्स को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बस के पिछले टायर में आग लग गई, जिसने धीरे-धीरे पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। टायर में विस्फोट होने के बाद आग और धुआं उठने लगा। स्कूल स्टाफ, ड्राइवर और कंडक्टर ने सबसे पहले बच्चों को बस से नीचे उतारा। बस में 29 स्टूडेंट्स, 5 टीचर्स और स्टाफ, ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 36 लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने के लिए बीकानेर और सूरतगढ़ से दमकलें बुलाई गईं। समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा स्टूडेंट्स का सामान जलकर राख हो गया। कुछ बच्चों ने समय रहते अपना सामान बाहर निकाल लिया, जबकि कई का सामान बस में ही रह गया। आग तेजी से फैलने के कारण बच्चों को दोबारा बस के अंदर नहीं जाने दिया गया।
बताया जा रहा है कि स्कूल के स्टूडेंट्स का टूर जोधपुर और नाथद्वारा गया था। टूर पूरा होने के बाद बस सूरतगढ़ लौट रही थी। बीकानेर से होते हुए महाजन के आगे पहुंचने पर यह हादसा हो गया। शिक्षकों और बस स्टाफ की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा स्टूडेंट्स का सामान जलकर राख हो गया। कुछ बच्चों ने समय रहते अपना सामान बाहर निकाल लिया, जबकि कई का सामान बस में ही रह गया। आग तेजी से फैलने के कारण बच्चों को दोबारा बस के अंदर नहीं जाने दिया गया। स्कूल के स्टूडेंट्स का टूर जोधपुर और नाथद्वारा गया था। टूर पूरा होने के बाद बस सूरतगढ़ लौट रही थी। बीकानेर से होते हुए महाजन के आगे पहुंचने पर यह हादसा हो गया। शिक्षकों और बस स्टाफ की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्कूल से संपर्क करने पर टूर जाने की पुष्टि की गई, हालांकि घटना के संबंध में विस्तृत और आधिकारिक जानकारी प्रिंसिपल की ओर से दिए जाने की बात कही गई।









