rajasthanone Logo
Vastu Tips : लोग अपने-अपने घरों में कई तरह के पौधे बिना सोचे-समझे लगा देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये पौधे सिर्फ घर के सजावट के काम नहीं आते हैं बल्कि आपके घर के तरक्की के भी रास्ते खोलते हैं।

Vastu Tips : लोग अपने-अपने घरों में कई तरह के पौधे बिना सोचे-समझे लगा देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये पौधे सिर्फ घर के सजावट के काम नहीं आते हैं बल्कि आपके घर के तरक्की के भी रास्ते खोलते हैं। आपके घर में खुशहाली के कारण भी बनते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है तो कुछ पौधों को घर में लगाने से मना किया गया है।

माना जाता है कि जो लोग बिना वास्तु जानकारी के घर में पौधे लगाते हैं उन्हें कभी भी परेशानियां पीछे नहीं छोड़ती है। बल्कि वे हर समय किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर घर में ऐसे कौन से पौधे होते हैं जिन्हें कभी भी भूलकर भी घर में नहीं लगाने चाहिए ।

इन पांच तरह के पौधों को भूलकर न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में 5 तरह के पौधों को कभी भी भूलकर नहीं लगाने चाहिए। वे पौधे कौन-कौन से हैं जरा ध्यान से सुनियेगा और यदि आपके घर में ये पौधे  हैं तो आज ही घर से निकाल सकते हैं, क्योंकि ये पौधे आपको परेशानियों में डाल सकता है। वे पौधे हैं कांटेदार पौधा,  पीपल का पौधा, मुरझाएं और सूखे पौधे, मेहंदी का पौधा और बोनसाई का पौधा। जी हां यह 5 ऐसे पौधे हैं जिन्हें कभी भी भूलकर घर में नहीं लगाना चाहिए।

इन पौधों को लगाने से क्या-क्या होता है नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इन पांच पौधों को घर में लगाते हैं, तो उनके घर में मतभेद पैदा होता है, घर में झगड़े होने लगते हैं, घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बंद हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर में लगाना वर्जित माना गया है। 

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जीवनसाथी में होने चाहिए ये खास गुण, चाणक्य से जानिए आखिर क्या है वो चीज

5379487