Surya Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जब भी सूर्य देव अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आने वाली 20 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य देव सभी नक्षत्रों के राजा कहे जाने वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को बहुत ही ज्यादा शुभ, कल्याणकारी और समृद्धि देने वाला माना गया है। आपको बता दें कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ कुछ विशेष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ भी मिलने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि 20 जुलाई से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाला है।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी पदोन्नति या फिर वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम की तारीफ भी करेंगे। साथ ही साथ सरकारी क्षेत्र या फिर बड़े अधिकारियों के सहयोग से धन लाभ के भी योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बेहद फायदेमंद साबित रहने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ धन संचय करने में भी सफल होंगे। इस समय आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से कोई विवाद चल रहा है तो वह जल्द सुलझ सकता है।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आत्मबल में वृद्धि लाएगा। इसके साथ ही इस दौरान आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर लोग आपकी सलाह को भी ज्यादा महत्व देंगे। यदि आप कोई कारोबार करना चाहते हैं तो आपको कोई नई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।









