rajasthanone Logo
PM Scholarship Scheme: गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं लड़कियों को ₹36,000 और लड़कों को ₹30,000 सालाना स्कॉलरशिप मिलेगी।

PM Scholarship Scheme: गृह मंत्रालय के कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड ने प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना (पीएमएसएस) की नई गाइडलाइन जारी की है। यह स्कॉलरशिप सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्सेस, असम राइफल्स, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस जवानों के परिवार के लिए है। करीब 20 साल पहले 2006-07 में शुरू हुई योजना का मकसद जवानों के बच्चों को अच्छी पढ़ाई में मदद देना है। साल 2019-20 से इसमें उन राज्य पुलिस जवानों के बच्चे भी जोड़े गए, जो आतंकी या नक्सली हमले में शहीद हुए। इसके तहत हर साल 2000 नई स्कॉलरशिप जारी की जाती है। इनमें 1000 लड़के और 1000 लड़कियां तय हैं। इसके अलावा शहीद राज्य पुलिस जवानों के बच्चों (250 लड़के व 250 लड़कियां) को शामिल किया जाता है। यह कोटा आपस में बदला नहीं जा सकता।

पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (www. scholarship.gov.in) पर ऑनलाइन करना होगा। आवेदन 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे। डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करने वाले, विदेश में पढ़ने वाले या सिविलियन एम्प्लॉयज के बच्चे इस स्कॉलरशिप के योग्य नहीं होंगे।

जानें स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

12वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

रिन्युअल कैटेगरी में हर साल कम से कम 50% अंक लाने होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ इंजीनियरिंग, मेडिकल, एमबीए, एमसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स ही आवेदन कर सकते हैं। हर साल 36 हजार और 30 हजार मिलते हैं, अधिकतम 5 साल तक लड़कियों को हर महीने 3000 और लड़कों को 2500 रुपए मिलेंगे। यानी सालाना 36,000 और 30,000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि अधिकतम पांच साल तक (कोर्स की अवधि के अनुसार) मिल सकेगी।

5379487