rajasthanone Logo
Rajasthan Government: राजस्थान सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मजबूती को लेकर अहम कदम उठाया है। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को डेयरी कारोबार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Rajasthan Government: प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने डेयरी सहकारिता और महिला स्वयं सहायता समूहों को एक मंच पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजीविका और आरसीडीएफ (सरस) मिलकर नया बिजनेस मॉडल तैयार करेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी महिलाओं को डेयरी आधारित रोजगार से सीधे जोड़ा जा सकेगा। 

सरस ब्रांड का दूध और दूध से बने सभी उत्पाद उपलब्ध करवाए जाने का निर्णय लिया गया

आपको बता दें कि यह फैसला बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया। जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और डेयरी व्यवसाय से जोड़ने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि बैठक में राजीविका द्वारा संचालित 273 लखपति दीदी कैंटीनों पर अब सरस ब्रांड का दूध और दूध से बने सभी उत्पाद उपलब्ध करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Government: कालीबाई और देवनारायण स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव, 350 करोड़ सीधे खातों में ट्रांसफर होंगे

सभी जिला कलेक्ट्रेट परिसरों में सरस कैंटीन शुरू की जाएंगी

इसके साथ ही पहले चरण में प्रदेश के सभी जिला कलेक्ट्रेट परिसरों में सरस कैंटीन शुरू की जाएंगी। इन कैंटीनों और सरस बूथों के संचालन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।रकार का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और डेयरी क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

5379487