कई बार पेट में दर्द, मुंह में बदलाव या पाचन संबंधी समस्याएं होने पर लोगों को लगता है कि उनके पेट में कीड़े हो गए हैं। यह समस्या खासतौर पर बच्चों में देखने को मिलती है। ऐसे में लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ घरेलू उपाय भी अपनाए जाते हैं। हालांकि, पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों अपना सकते हैं। साथ ही इसके लिए डॉक्टर से सलाह भी लेना जरूरी है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में।
1. कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम शामिल हैं। आप इन्हें संतुलित आहार के हिस्से के रूप में खा सकते हैं। हालांकि, रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीज लगातार 10 दिनों तक खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं, इस दावे के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
2. पपीते के बीज
पपीते के बीजों में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जिन पर परजीवियों के खिलाफ संभावित प्रभाव को लेकर शोध किया गया है। हालांकि, मनुष्यों में पेट के कीड़ों के इलाज के लिए इनकी प्रभावशीलता और सुरक्षित मात्रा के पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए पपीते के बीजों को पेट के कीड़ों का प्रमाणित इलाज नहीं मानना चाहिए।
3. कलौंजी का तेल
कलौंजी के तेल का इस्तेमाल पारंपरिक घरेलू उपायों में किया जाता है। हालांकि, पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए इसका सेवन करने की प्रभावशीलता के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे इलाज के तौर पर इस्तेमाल करने से बचें।
जरूरी सलाह
अगर आपको या आपके बच्चे को पेट में दर्द, दस्त, गुदा के आसपास खुजली, भूख में बदलाव या मल में कीड़े दिखाई देने जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। वहीं हाथों को साबुन से धोना, फल-सब्जियों को अच्छी तरह साफ करना और साफ पानी पीना जैसी आदतों को अपनाएं।









