rajasthanone Logo
Khichdi vs Daliya: इस लेख में जानेंगे कि खिचड़ी या दलिया, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही जानेंगे एक्सपर्ट की राय।

Khichdi vs Daliya: अगर सेहत की बात करें तो खिचड़ी और दलिया दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वहीं ज्यादातर घरों में खिचड़ी को पसंद किया जाता है। कुछ लोग दाल और चावल की खिचड़ी बनाते हैं तो कुछ लोग चावल, दाल और सब्जियों की खिचड़ी बनाना पसंद करते हैं। दोनों ही शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। दोनों में ही विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि वो दलिया और खिचड़ी में क्या खाएं। तो आज हम आपको बताएंगे कि दलिया और खिचड़ी में क्या ज्यादा फायदेमंद होती है।

बच्चों के लिए खिचड़ी ज्यादा फायदेमंद होती है

चावल की खिचड़ी खाने से डाइजेशन सही रहता है। यह पाचन क्रिया को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी होती है। बच्चों के लिए खिचड़ी ज्यादा फायदेमंद होती है। यह उनके विकास में मदद करती है। अगर खिचड़ी में दाल की मात्रा ज्यादा हो तो यह प्रोटीन के लिए अच्छा ऑप्शन है। डिहाइड्रेशन में खिचड़ी फायदेमंद होती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए दलिया होती है ज्यादा बेहतर

दलिया में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है। कब्ज, ऐंठन और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए दलिया ज्यादा फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी दलिया ज्यादा बेहतर मानी जाती है। वहीं दलिया जल्दी एनर्जी देने का काम करती है। अगर आप पाचन क्रिया सही और वजन कम करना चाहते हैं तो आप दलिया और खिचड़ी दोनों को रोटेशन में खा सकते हैं। 

5379487