rajasthanone Logo
Rajasthan News: पत्रकारों के लिए आवास योजना का शुभारंभ किया है। 174 फ्लैट पर विशेष छूट मिलेगी। सीएम भजनलाल द्वारा घोषणा की गई है।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों को आवास योजना की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ राजस्थान में राजस्थान आवासन मंडल की विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 के तहत पत्रकारों के लिए विशेष आवास योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना, सेक्टर-9, जगतपुरा में पत्रकारों के लिए बहुमंजिला 174 फ्लैट्स बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आवासीय योजना के फेलात में 15 लाख रुपए और 2 बीएचके फ्लैट पर कुल लागत में 12 लाख रुपए की विशेष छूट देने की घोषणा की। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सांसद मंजू शर्मा, नगर निगम महापौर सुनील कोठारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता सहित अधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

हाउसिंग बोर्ड की 3 आवासीय योजनाओं के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। जयपुर के प्रताप नगर, भिवाड़ी और किशनगढ़ (अजमेर) में प्रस्तावित योजनाओं में कुल 313 मकानों का आवंटन होगा। इसमें 90 स्वतंत्र और शेष मल्टी स्टोरी पलेय बोट (जयपुर) 146 फ्लैट, अलवर के पास भिवाड़ी में 77 मल्टी स्टोरी फ्लैट और किशनगढ़ में 90 स्वतंत्र मकान बनेंगे। मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए बनने वाले इन आवासों की लागत 41 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए से अधिक निर्धारित की है। योजना के आवेदन 16 नवंबर तक होंगे।

पूंछरी का लौठा सैटेलाइट सिटी में आएगी आवासीय योजना

भरतपुर में पूंछरी का लौठा के पास विकसित हो रही सैटेलाइट सिटी में भी नई आवासीय योजना लाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पौने तीन वर्षों में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं। स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण के लिए आयु सीमा और अनुभव में छूट देकर न्यूनतम पात्रता आयु 45 वर्ष तथा अनुभव 15 वर्ष निर्धारित किया गया, जिससे 31 प्रेस प्रतिनिधि लाभान्वित हुए हैं। अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 43 छात्रवृत्तियां दी गई हैं। आरजेएचएस में 1 हजार 423 बीमित पत्रकारों के प्रीमियम के रूप में 2 करोड़ 15 लाख का भुगतान किया गया है

5379487