rajasthanone Logo
CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खेल प्रोत्साहन से जुड़ी हुई प्रमुख पहलों का जिक्र किया। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

CM Bhajanlal Sharma: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए राज्य के विकास सुरक्षा आत्मनिर्भरता और खेल प्रोत्साहन से जुड़ी प्रमुख पहलों का जिक्र किया। उनके संबोधन में खास ध्यान मिशन ओलंपिक पर भी रहा। 

आत्मनिर्भरता की राह पर राजस्थान 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के विजन की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सृजन से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक सभी क्षेत्रों में किया जा रहे हैं प्रयासों पर प्रकाश डाला कि सरकार अगले 5 वर्षों में 10 लाख रोजगार को सृजित करेगी।

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पहल

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों पर भी जोर दिया। इसमें 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना और 14 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करके लगभग 8 लाख लखपति दीदी बनाना भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और पेपर लीक रोकथाम पर भी राज्य सरकार के प्राथमिकता को दर्शाया।

मिशन ओलंपिक 

एक मुख्य बिंदुओं में मिशन ओलंपिक 2028 पर भी विशेष ध्यान दिया गया। आपको बता दें कि इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के प्रतिभाशाली युवा एथलीटों की पहचान करना है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें विकसित करके विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना भी है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत पचास खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें  उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। यहां उनके लिए उन्नत सुविधा उपलब्ध होंगी। 

मिशन ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। इस पहल के बाद राजस्थान विश्व स्तरीय एथलीटों के केंद्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। 

अन्य प्रमुख घोषणाएं 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाकी विकासात्मक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ 15 करोड़ पौधे लगाना,  साठ करोड़ की सड़क और संरचना परियोजनाएं, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना तथा लोकल का लोकल अभियान के तहत पहल का भी जिक्र किया। इसी के साथ आपको बता दें कि 22 जिलों के किसानों को अब दिन में बिजली दी जा रही है। अब कोशिश है कि इस सुविधा को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाए।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan Sports: बिना मैदान और संसाधनों के फुटबॉल हॉस्टल ने रचा इतिहास, जानें नेशनल के लिए कितने खिलाड़ी हुए तैयार

5379487