rajasthanone Logo
Time For More Vitamin D: कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि विटामिन डी क्या केवल सुबह के समय आने वाली धूप में ही होता है? दोपहर के समय में बैठने से विटामिन डी नहीं मिलता है क्या? तो आज हम आपको इन सवालों के बारे में जानकारी देंगे।

Time For More Vitamin D: विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। वहीं ज्यादातर आजकल लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। जिसका कारण है धूप की कमी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी धूप का मुख्य स्रोत होती है। वहीं कई बार लोगों को इसकी कमी पूरी करने के लिए सुबह के समय धूप में बैठने की सलाह दी जाती है। वहीं बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग सुबह के समय धूप नहीं ले पाते हैं। ऐसे में उन्हें विटामिन डी नहीं मिल पाता है। कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि विटामिन डी क्या केवल सुबह के समय आने वाली धूप में ही होता है? दोपहर के समय में बैठने से विटामिन डी नहीं मिलता है क्या? तो आज हम आपको इन सवालों के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय।

सुबह की समय धूप हल्की और फायदेमंद होती है

एक्सपर्ट की मानें तो सुबह के समय धूप में बैठना ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह की समय धूप हल्की और फायदेमंद होती है। सुबह के समय धूप में बैठने से स्किन को भी हानि नहीं होती है। वहीं अगर आप सुबह के समय धूप में नहीं बैठ पाते हैं तो आप हर रोज 10 मिनट से 30 मिनट तक दोपहर में भी धूप में बैठ सकते हैं। इसके लिए आप 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक धूप में बैठ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Ilaichi Ke Fayde: हर रोज सिर्फ 2 इलायची खाने से मिलते हैं चौंका देने वाले फायदे, सर्दी-खांसी और अपच जैसी समस्या होगी छूमंतर

 विटामिन डी खाने की चीजों से बहुत कम मिलता है

आपको बता दें कि विटामिन डी खाने की चीजों से बहुत कम मिलता है, इसलिए हर रोज 15 मिनट के लिए धूप में बैठना ज्यादा जरूरी होता है। जितना आप धूप में बैठकर विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं उतना भोजन से लेना मुश्किल होता है। कई बार विटामिन डी की कमी का पता तुरंत नहीं चल पाता है और काफी समय तक बॉडी में विटामिन डी की कमी बनी रहती है। ऐसे में मूड स्विंग्स और थकान जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर विटामिन डी का टेस्ट करवाते रहें।

5379487