Healthy Tips: अगर दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से की जाए तो इसका फायदा पूरे दिन मिलता है। वहीं सर्दियों में नाश्ते का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में बहुत जल्दी-जल्दी गले में इंफेक्शन होने का डर रहता है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि नाश्ता ही पूरे दिन की बॉडी टेंपरेचर रेगुलेशन को सेट करता है, लेकिन कुछ लोग सुबह ऐसा नाश्ता कर लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में आपको किस तरह का नाश्ता करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
ठंडा दूध पीने से करें परहेज
कुछ लोग सुबह नाश्ते में ठंडा दूध पीते हैं तो अगर आप भी कुछ इस तरह का नाश्ता करते हैं तो आपको इससे परहेज करना चाहिए। वहीं दही खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके सीने में कफ हो सकता है। साथ ही गले में खराश होने की परेशानी भी होने को डर रहता है। अगर आपको सुबह दूध पीने की आदत है तो आप इसमें हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। ऐसे में दूध की तासीर गर्म हो जाती है।
ठंडा फलों से करें परहेज
कुछ लोग को लगता है कि खाली पेट फल खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ लोगों के लिए ठंडा फल का सेवन खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आप सुबह केला या संतरा खाने से बचें। इसकी बजाए आप सेब या पपीता खा सकते हैं।
सुबह ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए
ज्यादातर लोग सुबह ब्रेड खाने की आदत होती है। यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है इसलिए आपको सुबह ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए। इसकी जगह आप चीला या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।
नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल
सुबह के समय आप दलिया, मूंग दाल का चीलास अंडा, खिचड़ी, ओट्स इन चीजों को अपने ब्रेकफास्ट टेस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह सभी चीजें सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। साथ ही इन्हें खाने से आप दिन भर एनर्जेटिक फील करते हैं।










