rajasthanone Logo
Vande Bharat Express: जहां पहले जोधपुर से दिल्ली जाने में पूरा दिन निकल जाता था। वहीं अब 8 घंटे में पूरा सफर तय कर सकेंगे। आइए जानते हैं जोधपुर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया और टाइमिंग।

Vande Bharat Express: जोधपुर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन सिस्टम में आ गई है। जिसका किराया भी तय कर लिया गया है।  27 सितंबर को यात्रियों के लिए पहले फेर शुरू किया जाएगा। यह सुबह 5:25 बजे ट्रेन रवाना होगी जो कि 1:30 पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन से दिल्ली तक जाने का किराया 1610 रुपए है। यह किराया चेयर कार का है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2930 रुपए का किराया लगेगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार रात को यह ट्रेन सिस्टम में फीड हुई है। जिसकी सीट रिजर्वेशन बुधवार सुबह 8:00 से शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि 8 कोच की इस ट्रेन में कुल 530 सीटें हैं। वहीं 52 सीटों का एक एग्जीक्यूटिव कोच, दो चेयर कार कोच जिसमें 88 सीटें होगी।

जोधपुर से दिल्ली का सफर 8 घंटे में होगा

वहीं 530 सीटों में अब तक 150 सीटें बुक की जा चुकी हैं। ऐसे में रेलवे का दावा है कि इस नई वंदे भारत के शुरू होने से यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही उनके समय में बचत भी होगी। जहां पहले दिल्ली सफर करने में 12 घंटे लगते थे। ऐसे में दिल्ली जाने में पूरा दिन निकल जाता था। वहीं इस ट्रेन के शुरू होने से जोधपुर से दिल्ली का सफर आर 8 घंटे में पूरा होगा।

जानें ट्रेन का किराया
वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया दूरी और क्लास के आधार पर तय किया गया है। पूरी यात्रा का किराया चेयरकार में ₹1610 और एग्जीक्यूटिव क्लास में ₹2930 होगा। बीच के स्टेशनों के लिए किराया अलग-अलग तय किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीकानेर रोड आंतरान तक चेयरकार का किराया ₹460 और एग्जीक्यूटिव का ₹875 है।

यह भी पढ़ें- Delhi Jaipur Vande Bharat : दिल्ली से जयपुर के लिए दौड़ेगी नई वंदे भारत, डबल डेकर से 3 घंटे पहले पहुंचेगी ट्रेन

वहीं किशनगढ़ तक ₹530 और ₹1020 लगेगा। अजमेर के लिए यह किराया ₹620 और ₹1185 रहेगा। प्रफुल्ल आंतरान से ₹830 और ₹1550, जबकि जयपुर से ₹930 और ₹1735 लिया जाएगा। अलवर से किराया ₹1185 और ₹2050 होगा।

5379487