rajasthanone Logo
Rajasthan Tourism: राजस्थान के जयपुर में एक ऐसी झील है, जिसमें एक महल बना हुआ है। जिसकी नींव पानी के अंदर है। लोग इसे चमत्कार भी बताते हैं। इसका कारण इसके पीछे छुपा हुआ एक रहस्य है।

Rajasthan Tourism: राजस्थान का इतिहास काफी पुराना है। राजाओं ने लंबे समय तक यहां राज किया। उन्होंने अपने शासन में इस धरती पर शानदार महलों का निर्माण करवाया। उन्हीं में से एक है जयपुर में स्थित जल महल। जो मान सागर झील में बना हुआ है। इस महल को रहस्यमयी बताया जाता है। जिसकी वजह इससे जुड़ी एक सच्चाई है। 

जयपुर का रहस्यमयी महल

जयपुर के मान सागर झील में जल महल है। जिसे महाराज जय सिंह द्वितीय ने 18वीं शताब्दी में बनवाया था। महल से पहले झील का निर्माण करवाया गया था।  जिसका मकसद जयपुर में जलापूर्ति का था। जय सिंह ने गर्भवती नदी पर बांध बनाकर झील निर्मित करवाया था। यह झील 300 एकड़ में फैली हुई है। जिसकी गहराई 4 मीटर है। 

पानी में डूबे हैं चार मंजिल

जल महल पांच मंजिल का है। इससे जुड़ी रहस्यमयी बात ये है कि इसके चार मंजिल पानी में डूबे रहते हैं। जिसको लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ इसे वास्तुशिल्प का नायाब नमूना बताते हैं। वहीं कुछ इसे चमत्कार मानते हैं। झील के अंदर इस महल की नींव कैसे पड़ी होगी, इसकी गुत्थी कोई नहीं सुलझा सका है। 

शाही परिवार करते थे आराम

इस महल में शाही परिवार आराम करता था। झील का पानी भवन के अंदर का वातावरण शीतल रखता है। साथ ही इस महल से मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। इसकी खबसूरती के चलते आज यह पर्यटन के प्रमुख स्थलों में से एक है। इसका सांस्कृतिक महत्व काफी ज्यादा है। 

ऐसे जा सकते हैं यहां

मान सागर झील में स्थित जल महल जाना बेहद आसान है। जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन यहां से अधिक दूर नहीं है। वहीं जयपुर शहर से आप टैक्सी, ऑटो रिक्शा या बस लेकर यहां आ सकते हैं। इस महल को देखने के लिए कोई पैसे नहीं लगते। इसके अंदर जाना मना है। ऐसे में आप झील के किनारे से इसे देख सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: Jaipur To Delhi Volvo Bus : कैंची धाम जाएं अब एसी वोल्वो में बैठकर, राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा

5379487