Rajasthan Weather: भारत में मानसून अपने चरम पर है। जिसके तहत कई राज्यों में लगातार वर्षा हो रही है। उसी कड़ी में राजस्थान में कई दिनों से झमाझम बारिश देखने को मिली है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
ऐसे में कुछ गंभीर बीमारियों के पनपने की काफी संभावना रहेगी। जिनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। वरना आपके शरीर को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। लिस्ट में डेंगू, मलेरिया, टाइफाड व फंगल इन्फेक्शन जैसे रोग शामिल हैं।
डेंगू व मलेरिया
बरसात के मौसम में डेंगू व मलेरिया होने के चांस बढ़ जाते हैं। वर्षा के समय जगह-जगह जलजमाव हो जाता है। जिसके चलते बड़ी संख्या में मच्छर आसपास मौजूद हो जाते हैं। हालांकि ये सामान्य मच्छरों से अधिक खतरनाक होते हैं। जिनके काटने से डेंगू व मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होती है। इनसे बचाव के लिए अपने घर के अंदर व बाहर साफ सफाई रखें। कहीं पर भी पानी जमा न होने दें। फ्रिज व कूलर को लगातार साफ करते रहे। बाहर निकलने से पहले पूरे बांह के कपड़े पहनें। साथ ही अपने दोनों हाथों पर 'एंटी मॉस्किटो' क्रीम लगाएं।
टाइफाइड
बारिश के समय कीटाणु अधिक सक्रिय हो जाते हैं। मक्खी व मच्छर के जरिए ये एक जगह से दूसरे जगह फैलते हैं। ऐसे में बाहर खाना-पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपका भोजन व पानी दूषित होगा, तो टाइफाइड होने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे बचने के लिए मानसून तक केवल घर का खाना खाएं।
फंगल इन्फेक्शन
फंगल इन्फेक्शन बरसात में होने वाली प्रमुख बीमारियों में से एक है। जो त्वचा पर नमी के कारण होती है। जिसमें दाद खाज खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में खुद को बारिश में भीगने से बचाएं। भीग जाएं तो फौरन पंखे या कूलर के सामने तौलिए से शरीर को पोंछे व सुखाएं।
ये भी पढ़ें: Jaipur Metro Facility: जयपुर मेट्रो से करते हैं यात्रा, तो आपके लिए खुशखबरी, इन 4 स्टेशन पर मिलेगी अब खास सुविधा