Best Food For Dengue Patients: डेंगू एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। इससे इंसान की जान जाने का भी खतरा बना रहता है। डेंगू से जूझ रहे इंसान को यह अंदर से बहुत कमजोर कर देता है। ऐसे में मरीज को समझ नहीं आता कि वो क्या खाए जिससे वो एनर्जेटिक फील करें। वहीं आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कुछ ऐसी चीजें जिसे खाकर आप जल्दी रिकवर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
पपीते के पत्ते के रस करेगा इम्यून सिस्टम मजबूत
- पपीते के पत्ते का रस डेंगू के मरीज के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। इसमें पपेन जैसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
डेंगू के दौरान नारियल पानी का सेवन जरूर करें
डेंगू के मरीज के लिए नारियल पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अंदर इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ऐसे में डेंगू के दौरान नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
अनार का सेवन डेंगू की बीमारी में होता है बहुत लाभकारी
अनार का सेवन भी डेंगू की बीमारी लाभकारी होता है। इसके साथ ही आप सेब का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को एनर्जी देने में मदद करते हैं।
संक्रमण से लड़ने में मदद करता है हल्दी वाला दूध
ऐसे में हल्दी वाला दूध पीना बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफेटरी के गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Foods For Better Sleep: नींद न आने की वजह से रहते हैं परेशान, तो सोने से पहले खाएं ये चीजें, सुकून भरी बीतेगी रात
खिचड़ी और दलिया के सेवन से शरीर को तुरंत मिलती है एनर्जी
डेंगू जैसी बीमारी में मरीज का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। वहीं डाइजेस्टिव सिस्टम भी काफी वीक हो जाता है। ऐसे में खिचड़ी और दलिया खाना फायदेमंद होता है। यह आसानी से हजम भी हो जाता है और शरीर को तुरंत एनर्जी पहुंचाता है।