rajasthanone Logo
Amrood Ki Chutney: ज्यादातर लोग हरा धनिया और हरी मिर्च की चटनी बनाकर खाते हैं, लेकिन आज आपको बहुत ही टेस्टी अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे आप पराठे, कचौड़ी के साथ खा सकते हैं।

Amrood Ki Chutney:  सर्दियों के मौसम में अमरूद का सेवन ज्यादा किया जाता है। इस मौसम में अमरूद अच्छे आते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। अमरूद के चटनी को आप भोजन के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह आपके खाने को और भी स्वादिष्ट कर देती है। तो चलिए जानते हैं अमरूद की चटनी बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
अमरुद -3
हरी मिर्च -2
अदरक - 1 इंच
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच 
नींबू - आधा 
काला नमक - स्वादानुसार 
भुना हुआ जीरा - आधा चम्मच 
सफेद नमक - स्वादानुसार 
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद का धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- वही अगर इसमें बीज ज्यादा टाइट हो तो उसे निकाल दें।
- फिर आप मिक्सर जार में अमरूद के टुकड़े, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया डालकर बारीक पीस लें।
- इसके बाद इसमें आप काला नमक, भुना हुआ जीरा, सफेद नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें- Winter Recipe: एक बार इस तरह बनाएं गाजर-मटर की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
- अगर आप चाहें तो इसमें आप चीनी भी ऐड कर सकते हैं। सभी चीजों को डालकर फाइन पेस्ट बना लें। आपकी अमरूद की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप पराठे, पूरी के साथ एंजॉय करें।

5379487