rajasthanone Logo
Hariyali Teej: तीज का त्यौहार आने वाला है और आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों के बारे में जिन्हें इस बार आप हरियाली तीज पर अपने घर में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

Hariyali Teej Dishes: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसी महीने में हरियाली तीज का त्यौहार भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। राजस्थान में हर त्यौहार की तरह यह त्यौहार भी भोजन के लिए विशेष महत्व रखता है। क्योंकि इस दिन घर में स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।

राजस्थान में हरियाली तीज उत्सव 

राजस्थान अपने रंग बिरंगे त्योहार और शाही परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां हरियाली तीज काफी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन घर में विशेष उत्सव के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस  दिन पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन बनाना उत्सव के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। अगर इस बार हरियाली तीज पर कुछ शाही और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो यह तीन खास व्यंजन सिर्फ आपके लिए है।

जोधपुरिया प्याज कचौरी 

जोधपुरिया प्याज कचौरी राजस्थान के सबसे लोकप्रिय व्यंजन में से एक है। इसे बनाने के लिए घी और मसाले के साथ आटे की लोई बनाई जाती है और इसकी स्टफिंग में तले हुए प्याज, बेसन, आलू और दरदरे पिसे हुए मसाले जैसे कि सौंफ, धनिया और जीरा का मिश्रण मिलाया जाता है। इसके बाद इन्हें सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है और फिर हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। 

सबूत हरी मूंग की सब्जी 

एक सेहतमंद और स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में सबूत हरी मूंग की सब्जी त्योहारों के दौरान राजस्थानी व्यंजन का एक काफी प्रमुख हिस्सा है‌। इसे बनाने के लिए मूंग को रात भर भिगोकर हल्का उबाला जाता है फिर उसमें प्याज, टमाटर, अदरक मिर्च का पेस्ट और हल्दी धनिया और गरम मसाले जैसे मसाले का तड़का लगाकर पकाया जाता है।

कस्टर्ड सेंवई

त्योहार पर अगर आपने मीठा नहीं बनाया तो त्यौहार का आनंद अधूरा रह जाता है। इसलिए एक खास राजस्थानी डिश के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसका नाम है कस्टर्ड सेंवई। ‌ सेंवई को घी में भूनकर उबलते दूध, कस्टर्ड पाउडर, चीनी और सूखे मेवे के साथ पकाया जाता है। इसे आप गरमा गरम या फिर ठंडा भी परोस सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: इस तरीके से बनाकर खिलाएं राजस्थानी गट्टा पुलाव, हर कोई पूछेगा रेसिपी

5379487