rajasthanone Logo
Rajasthani Shakarpara Recipe: आज हम आपको शकरपारा बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो आइए जानते हैं शकरपारा बनाने की रेसिपी। कुछ लोग इसे चाय के साथ बहुत शौक से खाते हैं।

Rajasthani Shakarpara Recipe: राजस्थान में मीठे शकरपारे काफी पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। कुछ लोग इसे टिफिन में ले जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। यह डीप फ्राई और बेक करके भी तैयार की जा सकती है। यह खाने में बहुत ही जायकेदाकर होते हैं। अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है, आज हम आपको शकरपारा बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो आइए जानते हैं शकरपारा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
चीनी- 1/4 कप शक्कर 
 दूध- 1/4 कप
 घी - 2 बड़े चम्मच
गेहूं का आटा - 1 1/2 कप 
 नमक
घी - तलने के लिए
विधि
-इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पेन में दूध, चीनी, और घी को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे आप मीडियम आंच पर 2 मिनट के लिए पका लें। बीच- बीच में हिलाते रहें।
- इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब गेंहू के आटे में नमक मिक्स करके एक गहरे बर्तन में छान लें।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Recipe: इस तरीके से बनाकर खिलाएं राजस्थानी गट्टा पुलाव, हर कोई पूछेगा रेसिपी
- इसमें दूध और चीनी वाला मिक्सचर डालकर अच्छी तरह से आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप तैयार आटे शकरपारे की शेप में कांट लें और हर टुकड़े में कांटे की मदद से छेद करें।
- फिर आप गहरी कड़ाही में घी गर्म करें और शक्कपारे डालें। 
- इन्हें आप सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
आपके शकर पारे तैयार हैं।

5379487