Chutney Recipe: ज्यादातर घरों में चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने के स्वाद को और भी बेहतरीन बना देती है। भारतीय घरों में कई तरीके की चटनी बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे चटनी बताएंगे जो खाने में टेस्टी भी है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। हम बात कर रहे हैं मूंगफली की चटनी की। मूंगफली में मैग्नीशियम, ओलिक एसिड, नियासिन जैसे गुण मौजूद होते हैं हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो मूंगफली की चटनी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में मूंगफली की चटनी के सेवन से शरीर के कई लाभ पहुंचाते हैं। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं मूंगफली की चटनी बनाने का तरीका।
सामग्री
मूंगफली - 100 ग्राम
नारियल - 50 ग्राम ( कद्दूकस किया हुआ)
रिफाइंड तेल - 1 बड़ा चम्मच
सरसों के बीज - 1 चम्मच
अदरक - 2 ½ बड़ा चम्मच
प्याज - 2 बड़ा चम्मच ( चॉप किया हुआ)
लाल मिर्च - 5-6
इमली का गूदा - 2 ½ बड़ा चम्मच
कढ़ी पत्ता - 10-12
नारियल का तेल - 1 बड़ा
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें और उसमें मूंगफली और नारियल को भून लें।
- इसके बाद इसमें तेल, लहसुन, अदरक,सूखी लाल मिर्च और इमली डालें।
- फिर नारियल गर्म करें और इसमें कढ़ी पत्ता और सरसों के बीज डालकर चटका लें।
इसे आप पेस्ट में डालें और सभी को ग्राइंड कर लें। आपकी मूंगफली की चटनी तैयार है।
यह भी पढ़ें- Veg Recipe: आज खाने में बनाएं केले की सब्जी, टेस्ट में भी लाजवाब और सेहत के लिए भी बेमिसाल
अगर आप प्रोटीन युक्त चीजें खाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।