Veg Recipe: अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आज खाने में क्या बनाएं। ऐसे में अगर आप भी सोच रही हैं कि आज खाने में क्या बनाएं तो हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। आज खाने में केले की सब्जी बना सकती हैं। यह बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार होती है। यह खाने में तो लाजवाब होती ही है। साथ ही यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं केले की सब्जी बनाने का तरीका।
सामग्री
कच्चे केले- 3 से 4
तेल - 1 बड़ा चम्मच
अजवाइन - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च - आधा छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए
विधि
- केले के सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे केले को धो लें।
- फिर इसके आप स्लाइस कर लें।
- अब एक बर्तन लें और उसमें तेल डाल कर गर्म कर लें।
- तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें अजवाइन डालें और लाल मिर्च डाल दें।
- इसे आप डार्क होने तक भून लें और फिर आप तेज आंच पर कटे हुए केले डाल दें।
- तेल इतना होना चाहिए कि सभी केले के टुकड़े तेल में डूब जाएं।
- नमक डाल कर इसे आप हल्की आंच पर पकने दें।
- इसे आप मुलायम होने तक पकाएं और फिर इसमें नींबू का रस डालें।
- गार्निशिंग के लिए धनिया डालें और इसे गर्मागर्म सर्व करें।
यह भी पढ़ें- Sweet Dish: बहुत ही खास है भरतपुर की 'पलंग तोड़ मिठाई', जानें किस मौके भी किया जाता है इसका सेवन
इस सब्जी के फायदे भी जान लें
- कच्चे केले की सब्जी खाने से स्ट्रेस कम होता है।
- एनीमिया की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए केले की सब्जी बहुत भी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आयरन की कमी दूर होती है।
- पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में लाभकारी होती है।
- इसमें कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।