rajasthanone Logo
Sweet Dish: पलंग तोड़ भरतपुर की पारंपरिक और मशहूर मिठाई है। आज हम आपको भरतपुर की पलंग तोड़ मिठाई के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं  इस मिठाई के बारे में।

Sweet Dish: राजस्थान अपनी संस्कृति और खानपान के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां के खाने का स्वाद हर किसी के मन को लुभा लेता है। शाकाहारी खाना हो या मांसाहारी, एक बार जो खाता है वो दीवाना हो जाता है। वहीं यहां की मिठाई का भी स्वाद बहुत लाजवाब है। जिसमें भरतपुर की पलंग तोड़ मिठाई भी शामिल है। यह भरतपुर की पारंपरिक और मशहूर मिठाई है। आज हम आपको भरतपुर की पलंग तोड़ मिठाई के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं  इस मिठाई के बारे में।

भरतपुर की बनी पहचान
जिस वक्त यह मिठाई बनती है को समझें चारों तरफ मिठास भरी खुशबू फैल जाती है। यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होती बल्कि इसकी बनावट और बनाने का तरीका भी बहुत खास होता है। यह भरतपुर के कोतावली क्षेत्र के भरतपुर मिष्ठान भंडार में मिलती है। यह यहां सालों से बनाई जा रही है। यह लोगों को इतनी पसंद आती है कि यह यहां की पहचान बन गई है।

 ऐसे तैयार की जाती है मिठाई
जमाल नाम के शख्स इस मिठाई को काफी समय से बना रहे हैं। इस मिठाई को ताजे दूध से बनाया जाता है। यह धीमी आंच पर घंटो तक पकती है। जब तक खोये की तरह गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे फ्लेट सतह पर रखकर फैलाया जाता है और ऊपर से बुरा डाला जाता है। इसके ऊपर से मलाई की परत डाली जाती है। इसके बाद इसे लंबे लंबे टुकड़ों में काटा जाता है। फिर यह बिस्तर की तरह रोल होती है। आखिर में इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश किया जाता है। इस मिठाई को पूरी तरह से तैयार होने में 8 घंटे लगते हैं।

यह  भी पढ़ें- Famous Food: सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग सभी की फेवेरट है ये घी दाल, दो बार होती है फ्राई
जानें क्यों कहा जाता है इसे पलंग तोड़ मिठाई
यह मिठाई बिस्तर की तरह मुड़ी होती है जिस कारण इसे बिस्तर बंद कहा जाता है। यह मिठाई 12 से 13 लीटर दूध में 3 किलो के आस पास तैयार होती है। यह आपको 800 से 900 रुपए प्रति किलों में मिल जाएगी। इस मिठाई का सेवन शादी, त्योहार और खास मौकों पर ज्यादा किया जाता है।

5379487