rajasthanone Logo
Crispy Potato Snack : कम समय में बनने वाली यह खास रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है और इसका अलग स्वाद सभी को पसंद आता है। सुबह के नाश्ते या हल्की भूख के लिए यह आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।

Crispy Potato Snack : उबले आलू से बना नाश्ता लगभग हर घर में पसंद किया जाता है, लेकिन अगर वही आलू कुछ नए अंदाज़ में तैयार किए जाएं तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। कम समय में बनने वाली यह खास रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है और इसका अलग स्वाद सभी को पसंद आता है। सुबह के नाश्ते या हल्की भूख के लिए यह आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है। आलू से टेस्टी नाश्ता बनाने का तरीका लिए जानते हैं। 

सामग्री

आलू , ऑरिगेनो , धनिया पत्ता , चिली फ्लेक्स , नमक स्वादानुसार कॉर्न स्टार्च और तलने के लिए तेल ।

बनाने की विधि

• सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर साफ कर ले और छोटे टुकड़े कर ले। 

• एक पैन में पानी गर्म करें उसमें थोड़ा सा नमक डालें और आलू उबालने के लिए रख दें

• आलू के उबालने के बाद इसको ठंडा करें और इसका छिलका उतारें

• आलू को अच्छे तरीके से मैश करें

• बाइंडिंग के लिए इसमें कॉर्न स्टार्च मिलाएं और ऑरिगेनो , धनिया पत्ता , चिली फ्लेक्स और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे तरीके से मिलाए।

• एक प्लास्टिक शीट पर थोड़ा सा तेल लगाए उसके ऊपर आलू का मिक्सचर रख दें फिर उसको दूसरे प्लास्टिक से ढके यदि बेलन से गोल बेलन हो तो बेल सकते है या फिर अपनी पसंद के हिसाब से इसका शेप दें सकते है। 

• एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें आलू के स्नैक्स को फ्राई करें। इसे धनिया की चटनी है फिर टोमेटो केचप के साथ सर्वे कर सकते हैं।

यह भी पढ़े...Veg Recipe : बाजार जैसी उड़द दाल की बड़ी अब घर पर बनाएं, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

5379487