Sandwich Recipe:अक्सर सुबह समय की कभी की वजह से लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं। ऐसे में लोगों को काफी टेंशन रहती है कि ऐसा क्या बनाया जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और खान में टेस्टी हो। ऐसे में आलू ब्रेड टोस्ट आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसे बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है। वहीं यह खाने में काफी टेस्टी भी होता है और बनाने में उतना ही आसान। इस बीच आज हम आपके साथ आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आलू टोस्ट बनाने की रेसिपी।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 6
उबले आलू - 3
हरी मिर्च -2
प्याज-1
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
अमचूर पाउडर -एक चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
घी या मक्खन - टोस्ट करने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बर्तन में उबले हुए आलू को मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें आप कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे सुखे मसाले डाल दें।
- इसके बाद इसे आप अच्छे तरीके से मिक्स कर लें और फिर 1 ब्रेड की स्लाइस ले और आलू की मिक्सर को ब्रेड पर रखकर ऊपर से दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें।
यह भी पढ़ें- Snack Recipe: शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें वेज कटलेट, नोट कर लें रेसिपी
- फिर आप इसे टोस्टर में टोस्ट कर लें या फिर तवा गर्म करके दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें। आपके आलू सैंडविच बनकर तैयार है। इसे आप चाय या सॉस के साथ सर्व करें।










