RSSB Coach Recruitment 2026: राजस्थान में अलग-अलग खेलों के लिए कोच की भर्ती की जाएगी। बता दें कि स्पोर्ट्स काउंसिल ने 140 कोच की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को लेटर भेजा है। बोर्ड पंचायती राज चुनाव के बाद कोच के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर सकता है। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिल 700 अस्थायी कोच की भी भर्ती कर रहा है। दोनों ही भर्ती में 18 से 40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।
जानें कौन कर सकते हैं आवेदन
ये भर्तियां क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, आर्चरी, एथलेटिक्स, स्विमिंग समेत अन्य खेलों के लिए होगी। राजस्थान से स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे।
राजकेश मीणा ने बताया कि अस्थायी भर्ती के साथ ही प्रदेश में करीब 700 अस्थाई कोच लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
मीणा ने बताया कि इन पदों के लिए निविदा जारी कर दी गई है। ऐसे में करीब एक महीने में यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। मीणा ने बताया कि स्थायी कोच की भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिर अभ्यर्थियों को आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के बाद पात्र अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन होगा। चयनित कोच को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नियुक्त कर युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।







