rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर मौसम तंत्र सक्रिय होगा। कई इलाकों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान में 29 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।29 और 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं। वहीं, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम में बदलाव का असर दिन के तापमान पर भी पड़ सकता है। बादल छाने और बारिश होने की वजह से कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट आने की आशंका है। हालांकि, राजस्थान के सभी इलाकों में बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान सीमा से सटे पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में शुष्क मौसम बना रह सकता है।

5379487