rajasthanone Logo
Snacks Recipe: आज हम आपके साथ चना दाल चाट की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह बहुत ही झटपट बनकर तैयार होती है। यह खाने में बहुत ही मजेदार होती है।

Snacks Recipe: दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। वहीं दाल खाने के नाम से लोग तरह-तरह के मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको चना दाल की बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताएंगे जिसे आप स्नेक्स की तौर पर बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। एक बार खाने के बाद इसे आप बार बार खाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं चना दाल चाट बनाने के बारे में।
सामग्री 
चना दाल - एक कप 
नमक - स्वाद अनुसार 
हरी मिर्च - 2
प्याज - 1
चाट मसाला -आधा चम्मच 
मिर्च पाउडर - एक चम्मच 
तेल - 1 बड़ा चम्मच 
जीरा - आधा चम्मच
धनिया- गार्निशिंग के लिए
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चना दाल को दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप चने दाल को 5 मिनट के लिए उबाल लें। दाल उबलने के बाद इसे आप छननी से छान लें।
- आपको इस पूरी तरह नहीं गलाना है। 
- अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर जीरा डालकर चटका लें।

यह भी पढ़ें-Veg Recipe: बाजार जैसी उड़द दाल की बड़ी अब घर पर बनाएं, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
- इसके बाद इसमें आप प्याज डालें और प्याज का कलर पिंक हो जाने के बाद इसमें आप कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।
- अब आप इसमें उबली हुई दाल डालें और साथ में नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च पाउडर डालकर अच्छे तरीके से मिक्स करें।
- इसे आप 5 मिनट के लिए अच्छे से भून लें और फिर हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
 आपका चना दाल चाट बनकर तैयार है।

5379487