rajasthanone Logo
Famous Food: जयपुर के एक ढाबे की दाल के लोग काफी दीवाने हैं, जिसे खाने के लिए लोग लंबी लाइन में लगते हैं। यह दाल इतनी मशहूर है कि इसे खाने लोग दूर दूर से आते हैं। आइए जानते हैं ऐसा इस दाल में क्या खास है।

 Famous Food: राजस्थान अपनी संस्कृति और खानपान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। देश के कई राज्य से लोग यहां के स्वाद को चखने आते हैं। ऐसे ही जयपुर के एक ढाबे की दाल के लोग काफी दीवाने हैं, जिसे खाने के लिए लोग लंबी लाइन में लगते हैं। यह दाल इतनी मशहूर है कि इसे खाने लोग दूर दूर से आते हैं। कई सेलिब्रिटीज भी इस दाल के दीवाने हैं। यह दाल पीतल के बर्तन में बनाई जाती है और इसमें 2 बार तड़का लगाया जाता है। 

देसी अंदाज में खाना खाने को मिलेगा
यह दाल खाने कि लिए आपको राजपार्क जाना होगा। इस दाल को खास बनाने के पीछे 4 दशकों की मेहनत है। ससुर द्वारा बताई इस रेसिपी का हर कोई दीवाना है। यहां आपको देसी अंदाज में खाना खाने को मिलेगा। यहां आप पेड़ के नीचे खाट पर बैठ कर भोजन का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए लोग घंटो इंतजार करते हैं।

ससुर की विरासत को आगे बढ़ाया
इस ढाबे को रमनजीत रेणु और उनके पति देवेंद्र पाल संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने पिता सरदार जसपाल सिंह पाली की विरासत को आगे बढ़ाया है। जसपाल सिंह के हाथों में जादू था। लोगों को उनके ढाबे का खाना इतना ज्यादा पसंद आया कि कम समय में मशहूर हो गया। 

दाल में लगाया जाता है दो बार तड़का
यह ढाबा राजापार्क गली नंबर 3 पंचवटी सर्किल पर है। यहां के खाने के लोग इतने दीवाने हैं कि छोटा सा ढाबा आज 6 दुकानों में फैल चुका है। अगर आप भी देसी खाने के शौकीन हैं तो एक बार यहां के भोजन का आनंद लें।

यह भी पढ़ें- Aloo Patties: आज ही बच्चों को बनाकर खिलाएं आलू पेटीज, बिना बेक के भी बनेगी मजेदा

यहां आपको पनीर टिक्का मसाला, मलाई कोफ्ता, गट्टे की सब्जी, टमाटर पालक, काजू करी जैसी कई टेस्टी डिश खाने को मिलेंगी। यहां पर सभी रेसिपी पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती हैं। वहीं दाल को फ्राई करने के बाद फिर से घी के तड़का लगाया जाता है। जो दाल को बहुत ही अलग स्वाद देता है।  

5379487