Rajasthani Recipe: चटपटी कचौड़ियां तो आपने बहुत बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी मावा कचौड़ी खाई है यह राजस्थान की बहुत ही मशहूर डिश है। इसे बहुत ही शौक से खाया जाता है। राजस्थानी खाने का स्वाद तो देश भर में जाना जाता है। यहां का चटपटा खाना तो सभी को पसंद है। वहीं यहां की स्वीट डिश भी किसी से कम नहीं है। जिसकी मदद से आप घर पर इसे बनाकर खा सकते है। तो आईए जानते हैं राजस्थानी कचौड़ी बनाने का तरीका।
सामग्री (कचौड़ी के लिए)
घी- 1 बड़ा चम्मच
मैदा – 1 कप
नमक – 1 चुटकी
सामग्री (स्टफिंग के लिए)
किशमिश – 2 बड़े चम्मच
देसी घी – फ्राई करने के लिए
चीनी – 2 कप
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें चम्मच देसी घी और नमक मिलाकर अच्छे से आटा गूंथ लें। ध्यान रखें आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।
- आटा गूंथने के बाद उसे आप 10 मिनट के लिए धक्का रख दें।
- अब एक बर्तन में काजू, बादाम, किशमिश,इलायची पाउडर मिक्स करें।
-उसके बाद इसमें चीनी मिक्स कर दें और सभी चीज सभी चीजों को अच्छी तरीके से मिला लें।
- अब आटे की लोई बनाकर उसे बेल लें और इसमें तैयार की हुई स्टफिंग इसमें भर दें। इसे आपको कचौड़ी की शेप देनी है।
- अब कढ़ाई तेल गर्म करें और गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। आपकी मावा कचौड़ी तैयार है। आप चाहें तो इसे चाशनी में भी डिप कर सकते हैं।










