rajasthanone Logo
Rajasthan Tourism: आज हम आपके साथ राजस्थान के हरे-भरे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको रेगिस्तान का नामोनिशान भी नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Rajasthan Tourism:  जब भी हम राजस्थान का जिक्र करते हैं तो हमारे दिमाग में रेत के टीलें, ऊंट, बड़े-बड़े महल और किलें आदि ही आते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसी जगह भी है जहां पर रेगिस्तान है ही नहीं। वहीं कुछ लोग यह बात जानकार हैरान हो सकते हैं कि राजस्थान की कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां रेगिस्तान ही नहीं है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां रेत का नामोनिशान ही नहीं है। जहां आप अपने दोस्तो या परिवार के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

माउंट आबू 

यह राजस्थान का एक हिल स्टेशन है। यहां देवदार के जंगल, ठंडी पहाड़ी हवाएं और प्रकृति से भरे हुए खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां का मौसम काफी ठंडा होता है। आप यहां की नक्की झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ आप संगमरमर से बना दिलवाड़ा मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। 

उदयपुर

उदयपुर में आपको झील देखने को मिलेगी। झीलों की वजह से ही इसे झीलों का शहर कहा जाता है। पिछोला झील, फतेह सागर झील और स्वरूप सागर झील नाव की सवारी के लिए एकदम परफेक्ट है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपको यहां पर छत पर बने कैफे में मसालेदार चाय पहले का भी अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Sanganer Elevated Project: सांगानेर में एलिवेटेड प्रोजेक्ट शुरू होते ही ट्रैफिक जाम बढ़ा, 3 किमी सेक्टर रोड अधूरी बनी बड़ी वजह

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 

यह जगह भरतपुर में स्थित है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। यहां आपको साइबेरिया से प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ 370 से अधिक और अलग प्रजातियां देखने को मिलेंगी। पक्षी प्रेमियों के लिए यह जगह एक आदर्श स्थान है। 

बांसवाड़ा 

इसे 100 द्वीपों का शहर भी कहा जाता है। मानसून के दौरान यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। यहां पर आपको नदियां,‌ झरने और घने जंगल देखने को मिलेंगे। बारिश के दौरान यह जगह हरियाली से भर जाती है।

5379487