rajasthanone Logo
New Mustard Varieties In India : भरतपुर स्थित भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित की गई सरसों की दो नई उन्नत किस्मों भारत सरसों-7 और भारत सरसों-8 को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई है।

New Mustard Varieties In India : प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी राहत और गर्व की खबर सामने आई है। भरतपुर स्थित भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित की गई सरसों की दो नई उन्नत किस्मों भारत सरसों-7 और भारत सरसों-8 को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि किसानों के लिए बेहद अहम साबित होगी। इन किस्मों को देश के 12 राज्यों में खेती के लिए अधिकृत किया गया है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए यह खबर किसी सौगात से कम नहीं है। इससे अब किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इस उपलब्धि से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के किसानों को सरसों की खेती के प्रति प्रोत्साहित किया है। सरसों की यह दोनों किस्में कम लागत में ज्यादा फायदा देने वाली है। आम सरसों के मुकाबले इसकी उपज भी ज्यादा है।

किसानों की बढ़ेगी आमदनी

सरसों की इन दोनों किस्मों को खास तरीके से तैयार किया गया है। इसको अलग-अलग इलाकों के मौसम और खेती से जुड़ी समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारत सरसों-7 उन इलाके के लिए बेहतर साबित होगा जहां खेती बारिश पर आधारित है। भारत सरसों-8 की बात करें तो यह उन इलाकों के लिए बेहतर साबित होगा जहां का जलवायु गर्म और नमी वाला है। ये दोनों किस्म की सरसों किसानों की कमाई बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

कम पानी में शानदार पैदावार

भारत सरसों-7 एक ऐसी सरसों की किस्म है जो जल्दी पक जाती है और कम समय में अच्छी फसल देती है। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जहां सिंचाई की सुविधा कम है।बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के किसानों के लिए इसे अपनाने की सलाह दी गई है। 

बदलते मौसम में भी दमदार पैदावार

भारत सरसों-8 एक ऐसी सरसों की किस्म है जो जल्दी तैयार हो जाती है और कम समय में अच्छी फसल देती है। भारत सरसों-8 उन राज्यों के लिए बेहतर साबित होगा जहां का मौसम बार-बार बदलते रहता है। जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का मौसम है। इसकी उपज भी ज्यादा है। इसमें तेल की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए यह किस्म व्यापारिक खेती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 

यह भी पढ़ें...Farmers Unique Id: इस तारीख से पहले नहीं बनवाई किसान आईडी तो होगा बड़ा नुकसान, सरकारी योजनाओं के लिए खत्म हो जाएगी पात्रता

 

5379487