Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम काफी बदल चुका है। भीषण गर्मी के बाद राज्य में बारिश और ओलावृष्टि हुई। ऐसे में तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ज्यादातर जिलों का मौसम सुहाना हो गया है। बीते दिन यानी रविवार की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से झुंझुनू, अलवर, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हुई। वहीं कई जगह पर ओले भी गिरे। ऐसे में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
18 मार्च तक मौसम साफ रहने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च तक मौसम साफ रहने की आशंका है। इसके साथ आने वाले दिनों में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वही आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 34.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 38.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 37.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 33.5डिग्री सेल्सियस, जालौर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लक्खी मेले की निरीक्षण करने बाइक से निकले कलेक्टर, सड़क से गायब है फुटपाथ, साफ-सफाई का भी हाल बेहाल
मौसम एक बार फिर से बदल सकता है
बीकानेर संभाग, झुंझुनू और अलवर जिला की कई हिस्सों में मौसम काफी बदला हुआ है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में मौसम साफ देखने को मिला। वहीं कई जगह पर धूल भरी आंधी चली और हल्की हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिन मौसम साफ रहने की आशंका है। वही 18 मार्च तक ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 18 से 21 मार्च तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।








