rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रसिद्ध कैला देवी का मंदिर है जहां पर चैत्र माह में लक्खी मेला का आयोजन भी होता है। इस साल यह मेला कल यानी 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रसिद्ध कैला देवी का मंदिर है जहां पर चैत्र माह में लक्खी मेला का आयोजन भी होता है। इस साल यह मेला कल यानी 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

आपको बता दें कि मेला कि तैयारियों का जयजा लेने के लिए जिला कलेक्टर नीला सक्सेना ने अधिकारोयं के साथ गंगापुर मोड़ के कैला देवी मंदिर तक निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में कमी देखने को मिली।

आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान पदयात्रियोंके लिए मूलभूत सुविधाएं अधूरी मिलीं साथ ही साथ कई जगह गंदगी और अतिक्रमण की भी समस्याएं दिखाई दी।

फुटपाथ के कई जगह गायब 

आपको बता दें कि जब कलेक्टर साहब निरीक्षण करने निकले तो कई स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह से मिट्टी से भर चुके हैं वहीं कई जगह पर गायब हो चुके हैं। यही नहीं फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण और कचरे के ढेर भी देखने को मिला। अब सोचने वाली बात है कि ऐसे में श्रद्धालु नंगे पांव कैसे सड़क पर चल सकते हैं लेकिन मजबूरन में मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है। 

शौचालों में भी सफाई और पानी की कमी

कलेक्टर साबह ने मार्ग में पड़ने वाली ग्राम पंचायत के शौचालयों और भंडारों की व्यवस्थाओं की भी जांच की, लेकिन उन्हें सार्वजनिक शौचालयों में पानी की कमी और साफ-सफाई की भी कमी देखने को मिली। आपको बता दें कि लक्खी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करके माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी भी दिखाई।

यह भी पढ़ें- Jaipur Infrastructure News: अब केवल 1 घंटे में पहुंचेगे अजमेर, जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर बनेंगे फ्लाईओवर और सर्विस रोड

5379487