Rajasthan Weather: राज्य में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज देखने को मिल रही है। वहीं बीते दो दिनों से कई जिलों में बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी देखने को मिली है। कुछ जगह पर तेज हवाएं चली। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम अचानक से ठंडा हो गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बीते दिन यानि सोमवार की बात करें तो राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। आपको बता दें कि हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में रात के समय काफी ठंड महसूस हुई और शहरों का न्युनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में मौसम काफी सुहावना हो गया है।
जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। उत्तरी हिस्से में हल्के बादल छाए रहे। ऐसे में बारिश की गतिविधियां तेज नहीं हुई। ऐसे में अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 35.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 36.3 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 27.7 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 33.4 डिग्री सेल्सियस, दोसा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की आशंका है। वहीं 18 मार्च से एक और पश्चिमी एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर 20 मार्च तक देखने को मिल सकता है। वहीं 18 मार्च को राज्य के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को अचानक बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की आशंका है। ऐसे में लोगों को लू से राहत मिल सकती है।








