rajasthanone Logo
Skin Care: स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी आदतों को फॉलो करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज आपको हेल्दी रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Skin Care: चमकदार और बेदाग हो त्वचा पाने की चाह अभी रखते है। चमकदार त्वचा सौन्दर्य का मानदंड तो है ही, ये उत्तम स्वास्थ्य का भी प्रतीक मानी जाती है। जैसे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषण की जरूरत होती है वैसे ही त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त देखभाल की जरूरत होती है। ग्लोइंग स्किन के अभाव में कभी कभी हीन भावना का सामना भी करना पड़ जाता है। आपके खान-पान और लाइफस्टाइल का प्रभाव निश्चित रूप से आपकी त्वचा पर दिखाई देता है। सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या और हेल्दी डाइट पर ध्यान देना होगा। अपनी त्वचा को सुंदर व चमकदार बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी लाइफस्टाइल और नियमों को बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप‌‌‌ अपनी त्वचा को चमकदार व स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
सुबह सबसे पहले पानी पिएं

त्वचा के लिए पानी अमृत के समान है। अतः नियमित रूप से उचित मात्रा पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही ब्रश करने के पहले दो ग्लास गुनगुना पानी पीना चाहिए। पानी त्वचा को झुर्रियों और दाग धब्बों से तो बचाता ही है साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है। यदि आप नियमित रूप से सुबह उठकर पानी पीते हैं तो आपके शरीर से अनहेल्दी पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और आपकी त्वचा सुंदर व चमकदार बनी रहेगी।

नियमित रूप से करे व्यायाम 

नियमित व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन रखता है जिससे तनाव कम होता है और त्वचा युवा बनी रहती है।


हेल्दी डाइट का विशेष ध्यान रखें

नियमित रूप से अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें। यथासंभव नाश्ते में फल या फल के जूस का सेवन करें। साथ ही ये ध्यान रखें कि आपके भोजन में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें पर्याप्त मात्रा में मौजूद हों।

यह भी पढ़ें- Tanning Kaise Hataye: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और टमाटर से दूर करें टैनिंग, मिलेंगे और भी कई फायदे

मार्निंग स्किन केयर रूटीन को डेली फॉलो करें

रोज़ सुबह उठकर नियमित रूप से अपने चेहरे को पानी से साफ करें तथा माइश्चराइज करने के बाद टोनिंग करना न भूलें। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन अवश्य लगाएं।

5379487