rajasthanone Logo
Healthy Barfi Recipe: आज हम इस लेख में बिना चीनी और चाशनी के स्वादिष्ट अलसी की बर्फी बनाने का तरीका जानेंगे। सेहत के साथ मीठे का भी मजा मिलेगा।

Healthy Barfi Recipe: कई बार कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में लोग तरह-तरह की मिठाइयां खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करेगी, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। इस बर्फी को बनाने की खास बात यह है कि इसमें न तो चाशनी की जरूरत पड़ेगी और न ही चीनी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बावजूद यह बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

अलसी – 1 कप।
देसी घी – 1 कप।
गेहूं का आटा – 1 कप।
बेसन – 1 कप।
नारियल का बुरादा – 1 कप।
कद्दूकस किया हुआ गुड़ – 1 कप।
विधि

- इस बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें अलसी डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। फिर गैस बंद कर दें और अलसी को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

- इसके बाद भुनी हुई अलसी को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। अब जिस ट्रे में आपको बर्फी जमानी है, उसमें अच्छी तरह घी लगाकर चिकना कर लें।

- फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा और बेसन डालकर मीडियम आंच पर अच्छी तरह भून लें। जब मिश्रण गोल्डन हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझ जाएं कि आटा और बेसन अच्छी तरह भुन चुके हैं।

- अब इसमें अलसी का पाउडर और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। गर्म मिश्रण में गुड़ आसानी से पिघल जाएगा। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

- तैयार मिश्रण को घी लगी ट्रे में डालकर अच्छी तरह फैला दें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए, तो इसे मनचाहे आकार में काट लें। आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी अलसी की बर्फी बनकर तैयार है।

5379487